वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। डीसीपी वरुणा जोन के आदेश पर चोलापुर पुलिस ने रुपये दोगुना करने के नाम पर 5.60 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को केस दर्ज किया है। आजमगढ़ के मेहनाजपुर के लालमऊ निवासी सलीम अहमद ने डीसीपी से शिकायत की थी। सलीम ने बताया कि उसके मित्र के जरिये चोलापुर के नियार निवासी अबरार हासमी से उसकी पहचान हो गई थी। उसने अपने आपको 'लक' कंपनी का मैनेजर बताया। डेढ़ वर्ष में पैसे दोगने करने की स्कीम बताने लगा। निवेश के लिए आए दिन उसके घर जाने लगा। झांसे में आए सलीम ने अपनी पत्नी अफसाना बेगम की गहना बेचकर कुल कुल 5.60 लाख रुपये दे दिए। समय बीतने के बाद अबरार से पैसे की बात की तो वह बरगलाने लगा। जब भी पैसा मांगने उसके घर जाता है, उसे धमकाकर भगा देता है। उसकी पत्नी से भी आरोपी ने अभद्रता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.