वाराणसी, अप्रैल 11 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। एक साल में पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी में कोर्ट के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। 12 लोगों से 37.89 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। केसरीपुर के भास्कर तालाब निवासी जितेन्द्र शर्मा ने विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। 'द स्काई एफेक्स' कंपनी से जुड़े 6 लोगों पर पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 37 लाख 89 हजार 450 रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने खुद के 6.50 लाख समेत 12 लोगों के लाखों रुपये आरोपियों को दिए थे। कोर्ट के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने सुंदरपुर के बटुआपुरा निवासी सतीश भारती, पश्चिम चंपारण बेतिया (बिहार) के इंद्रा चौक निवासी सूरज कुमार, चंदौली के बागेश्वरी माता मंदिर निवासी सत्येन्द्र गोस्वामी, शिवपुर के सुद्धीपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.