प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरबनारा होलागढ़ के सहायक अध्यापक सतीश चन्द्र यादव के सवा महीने से अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। बीएसए की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र ने अपने दो अप्रैल के पत्र से सूचित किया है कि सतीश चन्द्र यादव नौ मार्च से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं जिसके कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने सूचित किया है कि सतीश चन्द्र यादव के द्वारा पैसा दोगुना करने, आए दिन विद्यालय में ग्रामीणों के हंगामा करने एवं फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र लगाकर चिकित्सीय अवकाश लेने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों समेत छह का वेतन रोका मुंबई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.