रुपये देने से मना करने पर चापड़ से किया हमला
कानपुर, मई 15 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में रुपये देने से मना करने पर आरोपित ने युवक पर चापड़ से हमला कर दिया। ख्योरा निवासी श्यामू के अनुसार उनका बड़ा भाई रामू घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले विनोद कश्यप ने भाई से दो सौ रुपये मांगे। भाई ने विरोध किया तो आरोपित ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.