रुपये गिनने का वीडियो वायरल, महिला दारोगा समेत तीन सस्पेंड
मधुबनी, जून 24 -- झंझारपुर। चलती पुलिस जीप में रुपये गिनने का वीडियो वायरल होने के बाद मधुबनी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की जांच में वीडियो को सही पाए जाने पर एसपी योगेंद्र कुमार ने अररिया संग्राम थाना की सब इंस्पेक्टर सोनल कुमारी, महिला सिपाही सौन्दर्या राय और सिपाही गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। बुधवार को सोशल मीडिया पर अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सोनल कुमारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह चलती पुलिस जीप के भीतर रुपये गिनती नजर आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंह को जांच का निर्देश दिया। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो करीब दो माह पुराना है। वीडियो में दिख रही घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.