हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक के दो कर्मचारियों पर बाइक लोन की राशि जमा कराने के नाम पर 20 हजार खाते में जमा न करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद कोतवाली शहर में एफआईआर दर्ज हुई है। आशा नगर निवासी प्यारी पत्नी प्यारे ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे देवेंद्र ने एक बैंक से बाइक खरीदने के लिए लोन लिया था। इसकी नियमित किस्तें जमा कर रहा था। तीन फरवरी 2024 को वह अपने बेटे के साथ बैंक गई थीं, जहां 20 हजार जमा कर लोन की पूर्ण अदायगी किए जाने की बात कही गई। आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मचारी श्रवण कुमार पाठक व राहुल दिवाकर को 20 हजार रुपये दे दिए। दोनों कर्मचारियों ने कागज पर लिखकर देने के बाद भी न तो राशि खाते में जमा की और न ही लोन समाप्त किया। पीड़िता का कहना है कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.