रुपये के लेन देन पर युवक को पीटा
बांदा, जून 29 -- बांदा। रूपए के लेन देन को लेकर हुए विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार 22वर्षीय मोहित पुत्र आत्मा राम को पड़ोसी युवक कलेश ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताला में भर्ती कराया गया। घायल मोहित ने बताया कि उसने कई माह पहले कलेश को मकान बनवाने के लिए बीस हजार रूपए दिया था। मोहित ने रूपया मांगा इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कलेश ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.