शामली, मई 30 -- झिंझाना। कस्बे में शनिवार को रुपये के लेन-देन के विवाद में फलों के आढ़ती पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी बाइक और चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार को लगभग दस बजे के आसपास कस्बे के फलों के आढ़ती मुशीर पुत्र खिल्लू अपनी आढ़त से घर लौट रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला शाह मुबारिक स्थित मुकुट की चक्की के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार सुहेल पुत्र शकील और उसके पिता शकील पुत्र शमशाद ने मुशीर पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मुशीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना का विवरण घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके...