एटा, फरवरी 25 -- रुपये के लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला कोतवाली जलेसर के गांव पडेरा का है। बताया जा रहा है कि बुधवार को शराब के नशे में दो पक्षों में रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी शुरु हो गया। पथराव होता देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और जान बचाकर भागने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायलों ने अपने नाम अजब सिंह, अवध पाल, हाकिम सिंह, सोनू, किरन देवी पत्नी बदन सिंह, रामरतन, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.