सिद्धार्थ, दिसम्बर 31 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। स्वास्थ्य विभाग में पटल आवंटन में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। सितंबर 2023 में निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी रहे डॉ. एमएम त्रिपाठी पर अस्पताल पंजीकरण करने में रुपये की लेन-देन करने से संबधित वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में तत्कालीन सीएमओ ने केस भी दर्ज कराया है। इस गंभीर आरोप में कार्रवाई के लिए शासन में लिखा भी जा चुका है, बावजूद आरोपित को फिर से निजी अस्पताल का नोडल अधिकारी बना दिया गया है। इससे विभाग चर्चा में बना है। दरअसल, नैदानिक स्थापना (निजी अस्पताल) व पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी रहे डॉ.एमएम त्रिपाठी व एक अन्य चिकित्सक व फार्मासिस्ट पर सितंबर 2023 में अस्पताल पंजीकरण/नवीनीकरण करने के संदर्भ में रुपये का लेन-देन करने का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के एएच हॉस्पिटल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.