प्रयागराज, अप्रैल 14 -- धूमनगंज क्षेत्र के 60 फीट रोड पर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ की। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए सड़क पर आ गए। इससे राहगीरों में खलबली मच गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष व्यापारी हैं और आपस में 30 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद है। दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.