गंगापार, फरवरी 26 -- रुपये के लेनदेन में एक आरोपी ने युवक को गाली देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के सुरवांदलापुर गांव निवासी अनुपम पाल पुत्र अमृतलाल पाल ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने थाना क्षेत्र के गोरैया कला निवासी राम गोपाल मौर्या को कुछ रुपये दिये थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल अनुपम पाल का मांडा सीएचसी में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.