रुपये के लेनदेन पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप
लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ,संवाददाता। मटियारी निवासी आकाश ने चार लोगों पर अमराई गांव में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।आकाश वर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले पांच लाख रुपये की जरूरत थी। दोस्त रिजवान और वृंदेश्वर कुमार व सुरेश कुमार ने कल्याणपुर निवासी अंवेश सोनी से रुपये लेकर दिए थे। अंवेश ने हर माह 75 हजार रुपये लौटाने की शर्त रखी थी। साथ ही किसी भी माह में देरी से भुगतान होने पर 50 हजार रुपये विलंब शुल्क लगाया था। आकाश ने कहा कि जून 2026 में उन्हें रकम लौटाने में जब देरी हुई तो उन्होंने अंवेश को 50 हजार रुपये दिए थे। इस पर अंवेश ने उन्हें मिलने के लिए 20 जून को बुलाया। तय समय पर पहुंचने पर उन्हें अंवेश, रिजवान खान, वृंदेश्वर कुमार व सुरेश भी मिले। अंवेश ने उनसे रकम के लेनदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.