रुपये के लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, जून 6 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सोनौरा बाईपास पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महाराजगंज जिले के आनंदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखर भिंडा करिया निवासी रवि जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह उसे बिसौवा गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामकरण ने फोन कर किसी काम और रुपये के लेनदेन के संबंध में तत्काल बुलाया था। आरोप है कि वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोनौरा बाईपास पहुंचा, जहां बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। पीड़ित का आरोप है कि अशोक कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.