नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Rupee Rally: भारतीय रुपया आज बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को 36 पैसे की तेजी के साथ 92.64 प्रति डॉलर पर खुला। यह उछाल कमजोर होते डॉलर, गिरते कच्चे तेल और एशियाई बाजारों में आई तेजी का संयुक्त असर माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में जोखिम घटने और निवेशकों के भरोसे में सुधार से रुपये को मजबूत सपोर्ट मिला है।सीजफायर का सीधा असर, बाजार में राहत ट्रंप द्वारा ईरान पर दो सप्ताह तक हमले नहीं करने का ऐलान ग्लोबल मार्केट के लिए बड़ा ट्रिगर साबित हुआ। इस फैसले से एशियाई करेंसी में मजबूती आई और जोखिम वाले एसेट्स में निवेश बढ़ा। बाजार को उम्मीद है कि इससे लंबे समय से चल रही अनिश्चितता कम होगी। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में बंपर उछाल के क्या हैं कारण, निवेशकों को Rs.14 लाख करोड़ का फायदा यह भी पढ़ें- सीजफायर के ऐलान से कच्चे...