कानपुर, जनवरी 30 -- चकेरी। पुलिस ने चोरी के एक ई-रिक्शा के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित नबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि रुपयों की जरूरत के चलते उसने ई-रिक्शा चोरी की थी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जाजमऊ निवासी रवि गुप्ता का लालबंगला बाजार से 29 जनवरी को ई-रिक्शा चोरी हो गया था। इस पर पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपित को शुक्रवार दोपहर ओम पुरवा चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मूल रूप से नर्वल के पाली भोगीपुर व हाल पता मंगला विहार सेंकेंड निवासी रोहित सिंह बताया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने खर्च चलाने के लिए रुपयों की जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.