नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके पुराने बयान का हवाला देते हुए तंज कसा कि प्रधानमंत्री को अपना पुराना बयान याद है। दरअसल, लगातार गिरावट के बाद एक डॉलर की कीमत 89.17 रुपए तक पहुंच गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट जारी है। यह अब 90 रुपए के निचले स्तर को पार करने के करीब है। क्या प्रधानमंत्री को याद है कि उन्होंने खुद जुलाई 2013 में क्या कहा था? दरअसल, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2013 को कहा था कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत बहुत तेजी से गिर रही है। कभी-कभी लगता है कि रुपये और दिल्ली की सरकार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.