नई दिल्ली, जून 12 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को 77 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत दिए जाने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख ने भी रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.95 से 95.53 के दायरे में कारोबार करता हुआ अंत में 95.08 (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 77 पैसे की बढ़त है। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट आज क्यों चढ़ा? सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक उछला, जानिए तेजी की 5 बड़ी वजहें यह भी पढ़ें- तेल सस्...