नई दिल्ली, मई 22 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे चढ़कर 95.73 (अस्थायी) पर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा में यह मजबूती आई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की टिप्पणी से बाजार को कुछ राहत मिली। उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान से जुड़े मुद्दे पर कूटनीतिक वार्ता रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल में गिरावट से भी रुपये को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 प्रति डॉलर पर खुला। यह भी पढ़ें- रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 95.30 प्रति...