नई दिल्ली, जुलाई 8 -- मुंबई। रुपया बुधवार को 59 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 (अस्थायी) पर रहा। होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर हुए अंतरिम समझौते पर खतरा खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ जिससे रुपये पर दबाव बना। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। यह भी पढ़ें- बीमार मानसिकता वाले लोग.ट्रंप का वो बयान जिससे भरभरा गया भारतीय शेयर बाजार यह भी पढ़ें- फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप ने खत्म की डील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...