रुपया 47 पैसे चढ़कर 94.71 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, जून 15 -- मुंबई। रुपया सोमवार को 47 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.71 (अस्थायी) पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की घोषणा करने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने भी रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.45 से 94.77 के दायरे में कारोबार करता रहा। यह भी पढ़ें- रुपया 47 पैसे चढ़कर 94.71 प्रति डॉलर पर अंत में यह 94.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 47 पैसे की बढ़त है। यह भी पढ़ें- Sensex Today Live: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.