रुपया 38 पैसे टूटकर 95.46 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को 38 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.46 (अस्थायी) पर रहा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच देश के आयात खर्च को लेकर बढ़ती चिंता से रुपये पर दबाव रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये पर इस समय विपरीत दबाव है। जुलाई और अगस्त में सकारात्मक प्रवाह के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली फिर शुरू हो गई है और कच्चे तेल की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 95.15 पर खुला। बाद में यह कमजोर होकर 95.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 38 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को 34 पैसे टूटकर 95.08 प्रति ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.