नई दिल्ली, जुलाई 8 -- मुंबई। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़कर 85.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने और मजबूत घरेलू शेयर बाजार ने रुपये को और मजबूत किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.75 पर खुला और 85.64-85.80 के सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद 85.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.