नई दिल्ली, मई 8 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को 25 पैसे टूटकर 94.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका तथा ईरान के बीच ताजा टकराव के साथ घरेलू मुद्रा में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में मजबूती के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। शांति की उम्मीद में ब्रेंट तेल की कीमतें गिरकर 98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, लेकिन निवेशकों द्वारा पश्चिम एशिया शांति समझौते की संभावनाओं का आकलन करने के बाद कीमतों में मामूली वृद्धि हुई और यह बढ़कर लगभग 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Stock Market Today Live: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 555 अंक टूटा, बैंक निफ्टी 1.1...