नई दिल्ली, जुलाई 6 -- मुंबई। रुपया सोमवार को 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.38 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.25 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 95.22 से 95.48 के दायरे में रहा। अंत में रुपया 95.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 20 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...