रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 95.58 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की धारणा में सुधार के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 20 पैसे मजबूत होकर 95.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि ईरान के सात दिन के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की खबरों के बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। खबरों में कहा गया था कि अगर अमेरिका अपने बंदरगाहों की नाकेबंदी हटाता है और ईरान पर सैन्य दबाव कम करता है तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य खोल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.75 प्रति डॉलर पर खुला। यह भी पढ़ें- Delhi News: रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 95.81 प्रति डॉलर पर कारोबार के दौरान यह 95.55 के स्तर तक पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.