नई दिल्ली, जनवरी 27 -- मुंबई। रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को 19 पैसे की बढ़त के साथ 91.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के संपन्न होने से रुपये को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से घरेलू बाजार की धारणा को बढ़ावा दिया। हालांकि जिंस और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.82 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान टूटकर 91.90 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में 91.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.