रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 96.72 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुंबई। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 96.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। एशियाई मुद्राओं में व्यापक मजबूती के रुख के साथ अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी से रुपये को मजबूती मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से बाजार में दबाव कम हुआ कि अमेरिका नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। इसके बाद अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ और कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी आई। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से भी रुपये को समर्थन मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.