नई दिल्ली, जुलाई 10 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 14 पैसे चढ़कर 95.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कमजोर होते डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से पूंजी निकासी और पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ने का स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये को कुछ सहारा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...