रुपया 14 पैसे टूटकर 96.44 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- मुंबई। वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपया सोमवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.44 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका और ईरान संघर्ष बढ़ने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि से रुपये पर दबाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.53 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 96.35 से 96.53 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 96.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ 96.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.