रुपया 14 पैसे चढ़कर 93.04 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- मुंबई। रुपया सोमवार को 14 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.04 (अस्थायी) पर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने और रुपये में अस्थिरता को कम करने के लिए उठाए गए कदमों से घरेलू मुद्रा थोड़ी संभली है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, मजबूत डॉलर और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपये पर अब भी दबाव कायम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.13 पर खुला और कारोबार के दौरान तेजी से चढ़कर 92.79 के उच्च स्तर पर पहुंचा। अंत में रुपया 93.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.