रुपया 14 पैसे चढ़कर डॉलर के मुकाबले 95.27 पर
नई दिल्ली, जून 10 -- मुंबई। रुपया बुधवार को 14 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.27 (अस्थायी) पर रहा। अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने तथा घरेलू मुद्रा में और गिरावट को थामने के लिए आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शुरुआती नुकसान को कम करते हुए रुपया अंत में सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी से भी रुपये को समर्थन मिला। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.87 पर रहा। यह भी पढ़ें- रुपया 14 पैसे चढ़कर डॉलर के मुकाबले 95.27 पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.