रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 95.15 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के पश्चिम एशिया संकट के बीच लगातार चौथी बार नीतिगत रेपो दर को यथावत रखने के फैसले के बाद रुपया बुधवार को 13 पैसे मजबूत होकर 95.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रातभर आई गिरावट और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से भी रुपये को सहारा मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.89 से 95.25 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। यह भी पढ़ें- रुपया नौ पैसे बढ़कर 95.28 प्रति डॉलर पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.