रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 95.81 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मुंबई। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में आई गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 95.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में कई दशक के उच्च स्तर से आई गिरावट ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजारों ने भारतीय मुद्रा की तेज बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.87 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह कमजोर होकर 95.98 के निचले स्तर तक आया। कारोबार के अंत में रुपया 95.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.