नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- मुंबई। रुपये में गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 95.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विदेशी मुद्रा बाजार में लगातार किए जा रहे संरचनात्मक हस्तक्षेपों के असर के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। कारोबारियों ने रुपये में लगातार आ रही मजबूती का श्रेय केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और डॉलर में तेजी की उम्मीद पर लगाए गए सौदों को वापस लेने को दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.86 के उच्च स्तर तक गया और 95.11 के निचले स्तर तक आया। कारोबार के अंत में रुपया 95.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...