रुपया सात पैसे मजबूत होकर 95.41 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- मुंबई। रुपया गुरुवार को सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.41 (अस्थायी) पर रहा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने का रुख बना रहा।पश्चिम एशिया में फिर से तनाव उत्पन्न होने के बाद पैदा हुई अस्थिरता के बावजूद शेयर बाजार में सुधार और सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.52 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 95.58 से 95.28 के दायरे में रहा। अंत में यह 95.41 (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से सात पैसा अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.