रुपया सात पैसे टूटकर 94.50 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक दबाव के बीच रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 94.50 (अस्थायी) पर रहा। हालांकि, मजबूत विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर) डॉलर प्रवाह से रुपये को कुछ सहारा मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी पूंजी प्रवाह के चलते शुरुआती कारोबार में रुपये में मामूली मजबूती आई, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.38 के ऊपरी स्तर तक गया और 94.50 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह 94.50 (अस्थायी) पर रहा, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.