रुपया वापस करने पर आपस में भिड़े, चार का शांतिभंग में चालान
देवरिया, मई 23 -- मेहरौनाघाट, हिंदुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी से पहले ही प्रेमिका से न्यायालय में शादी कर ली। बाद में पंचायत हुई। पंचायत में रुपया वापसी तय हुई, लेकिन निर्धारित समय में रुपया न देने पर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार का शांतिभंग में चालान किया है।
शादी की तैयारी लार थाना क्षेत्र के ही एक गांव की लड़की की शादी क्षेत्र के ही दूसरे गांव के एक युवक से तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से 4 मई को तिलक समारोह की तिथि निर्धारित की गई थी। लड़की पक्ष ने तिलक की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। पीड़ित पक्ष के अनुसार तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले लड़के के पिता ने फोन कर सूचित किया कि उनके बेटे ने कहीं और कोर्ट मैरिज (प्रेम विवाह) कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने लड़की पक्ष से तिलक लेकर नहीं आने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.