देवरिया, जनवरी 10 -- देवरिया। शहर के पुरवा चौराहा स्थित एक दुकान के मालिक की रुपया मांगने पर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने छह पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। शहर के पुरवा के रहने वाले सूरज कुमार गोंड चौराहे पर दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि उनके दुकान पर सर्वेश तिवारी आया और सामान लिया। जब उन्होंने पुराने रुपये की मांग की तो मारपीट करने लगे। इस बीच अभय तिवारी, सन्नी तिवारी, शुभम तिवारी, संजय तिवारी, गुड्डी देवी भी आ गई और उन लोगों ने भी मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.