रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 93.93 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मुंबई। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 93.93 (अस्थायी) पर रहा। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी पूंजी के बेहतर प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी निवेश का लगातार प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और डॉलर में मामूली कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया करीब 93.85 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.69 के उच्च स्तर तक गया तथा 94.11 के निचले स्तर तक आया। अंत में रुपया 93.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.