नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- मुंबई। पश्चिम एशिया में बनी नाजुक स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों में सतर्कता बने रहने से गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 92.63 (अस्थायी) पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि संघर्ष विराम होने के बावजूद ईरान एवं इजराइल के बीच तनाव और लेबनान पर हमले जारी रहने से भू-राजनीतिक जोखिम ऊंचा बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.63 के भाव पर खुला। रुपये ने कारोबार के दौरान 92.92 के निचले स्तर और 92.53 के उच्च स्तर को भी छुआ। कारोबार के अंत में यह 92.63 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की कमजोरी दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.