नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 88.58 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली गतिविधियों में आई तेजी और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के कारण रुपये में यह तेजी देखी गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और विदेशी पूंजी की निकासी ने रुपये में तेज बढ़त को रोक दिया, जबकि निवेशक प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रगति को लेकर चिंतित थे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 88.57 पर खुला और इसने डॉलर के मुकाबले 88.41 के दिन के उच्चतम स्तर को छुआ। अंत में रुपया दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 88.58 (अस्थायी) पर बंद हुई, जो अपने पिछले बंद स्तर से दो पैसे की मामूली बढ़त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.