नई दिल्ली, अगस्त 24 -- मुंबई। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू बाजारों में कमजोरी के बीच रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर सोमवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.74 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर-रुपये की जोड़ी सीमित दायरे में कारोबार करती रही। ब्रेंट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग और ईरान को निशाना बनाने वाले अमेरिका के नए प्रतिबंधों को लेकर सतर्क रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 98.98 पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...