नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 90.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से रुपये में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की मजबूती ने रुपये सहित उभरते बाजारों की मुद्राओं की बढ़त को सीमित कर दिया। इससे रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 90.69 पर खुला, और कारोबार के दौरान 90.60 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया और 90.79 के निचले स्तर तक आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.