रुपया छह पैसे टूटकर 90.95 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मुंबई। डॉलर की तेजी और कच्चे तेल की मजबूत कीमतों के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 90.95 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितताओं ने रुपये पर और दबाव डाला, जबकि विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से कुछ समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 90.91 पर खुला और भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित दखल के कारण 90.91-90.97 के सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। यह सत्र के आखिर में 90.95 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.