लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- चार दिन पहले भीरा थाना क्षेत्र के गांव रुपनपुरवा गांव में आंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे हालांकि भीरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति पर शांति भंग के आरोप में नामजद कर लिया था। लेकिन विवाद के बाद पनपे आपसी खुन्नस ने अगले दिन बाइक निकालने की बात को लेकर के फिर भिड़ गए और एक बार फिर विवाद हो गया। जिसमें लाठी डंडे तक चल गए और चार लोग घायल भी हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से चार-चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए शांति भंग की धारा के अतिरिक्त अन्य धाराओं को बढ़ाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- फालोअप:: रूपनपुरवा गांव में हालात सामान्य पुलिस तैनात साथ ही पुलिस ने अपनी चौकसी और बढ़ा दी। भीरा पुलिस ने एक पक्ष के आशीष पुत्र शिवचंद्र द्वारा दी गई त...