रुपए लेकर जमीन बेच देने के मामले में किया नामजद
खगडि़या, जून 20 -- बेलदौर, एक संवाददाता। सकरोहर गांव निवासी सुभाषचंद्र सिंह के चालीस वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए रूपए लेकर जमीन बेच देने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक गांव के ही संजय सिंह एक लाख 20 हजार रुपये में चार कट्ठा जमीन वर्ष 2021 में सूद भरना दिया था। पर, उस जमीन को उसने शर्त पूरा होने पर उसके बदले किसी दूसरे लोग के साथ इसकी बिक्री कर दी। आवेदक के मुताबिक नामजद ने उक्त जमीन को केवाला करने के लिए चार लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी किया है। यह भी पढ़ें- रुपए लेकर जमीन बेच देने के मामले में किया नामजद इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.