लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। आशियाना के पराग रोड स्थित सुलभ में शौच के बाद कर्मचारी ने रुपए मांगे तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस शौचालय को मिथुन धानुक संचालित करता है। आरोप है कि शनिवार दोपहर कुछ लोग शौच के लिए आए। शौच के बाद जब उनसे रुपए मांगे तो विवाद हो गया। उसी दिन रात साढ़े नौ बजे सात आठ लोग शौचालय पहुंचे और उस पर हमला कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...