रुपए दोगुने करने का झांसा देकर एक लाख की ठगी
बरेली, मई 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। इंस्टाग्राम अकाउंट पर रुपए दोगुने करने का झांसा देकर युवती से एक लाख की रकम ठग ली। युवती की तहरीर पर ठगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान की फरहा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 अप्रैल को मैसेज आया। इसमें पैसे दोगुने करने का झांसा दिया गया। युवती ने 13 से 15 अप्रैल के बीच 19 चरणों में 1.4 लाख की रकम ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दी। जिस खाते में रकम भेजी गई उस पर कुंजीलाल मीणा का नाम था। दोगुनी रकम वापस नहीं आई। युवती का अकाउंट ब्लॉक कर दिया। युवती ने साइबर ठगी की शिकायत की। पुलिस ने ठगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि ठगों को चिन्हित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.