उरई, जून 27 -- जालौन। संवाददाता सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कराने के नाम पर रुपये लेने के बाद शादी न कराने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों ने एएसपी को तहरीर दी है। एएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।

शिकायती पत्र थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम सानी निवासी पूरन, थाना सिरसा कलार क्षेत्र के नगरी निवासी निवासी रामपाल, चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चुर्खी निवासी रामदेव ने एएसपी डॉ. ईसान सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्हें अपने बच्चों का विवाह करना था। इसी दौरान एक विशाल सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रचार-प्रसार संबंधी पर्चा देखा था। पर्चे में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर उसकी बातचीत जनपद झांसी के समथर निवासी आकाश कुमार नामदेव से हुई। आरोप लगाया कि बीती पांच जून को सामूहिक विवाह का आयोजन कराने वाले व्यक्ति के साथ उनकी नग...